शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) ने उड़ान योजना के तहत किया दो उड़ानों का ऐलान

स्पाइसजेट (Spicejet) ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत दो नयी उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है।

10 जुलाई से शुरू होने वाली कंपनी की नयी हवाई सेवाएँ मुम्बई से गुजरात के पोरबंदर और कांदला को जोड़ेंगी। इनमें मुम्बई-पोरबंदर सेवा का किराया 2,250 रुपये और मुम्बई-कांदला हवाई यात्रा का किराया 2,500 रुपये होगा। आज बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 119.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 119.70 रुपये पर खुला है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 126.25 रुपये और निचला स्तर 54.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख