शेयर मंथन में खोजें

सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) का शेयर 17% से अधिक उछला

आज कारोबार के दौरान सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) के शेयर में 17% से अधिक की मजबूती आयी है।

खबरों के अनुसार कंपनी 6 जुलाई, 2017 को होने वाली वार्षिक आम बैठक में 300 करोड़ रुपये की प्रतिभूति जारी करने के लिए शेयरधारक की मंजूरी लेगी।
आज बीएसई में सैटिन क्रेडिटकेयर का शेयर 253.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 257.00 रुपये पर खुला और 301.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.05 बजे यह 44.00 रुपये या 17.38% की मजबूती के साथ 297.10 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 716.70 रुपये और निचला स्तर 243.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख