शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर : इंडियन ऑयल, सेंट्रल बैंक, विप्रो, डॉ. रेड्डीज और एनटीपीसी

खबरों के कारण जो शेयर गुरुवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें इंडियन ऑयल, सेंट्रल बैंक, विप्रो, डॉ. रेड्डीज और एनटीपीसी शामिल हैं।

इंडियन ऑयल - इंडियन ऑयल डीलर मामलों को निपटाने के लिए 87 नियंत्रण कक्ष स्थापित करेगी।
शिपिंग कॉर्पोरेशन - भारत सरकार शिपिंग कॉर्पोरेशन में हिस्सेदारी बेच सकती है।
विप्रो - कंपनी को फिनलैंड की वैल्मेट से ठेका मिला है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - उच्च एनपीए और नकारात्मक आरओए को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई के तहत रखा है।
एनटीपीसी - कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 30 लाख कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
डॉ. रेड्डीज - डॉ. रेड्डीज ने सिप्ला द्वारा निर्मित 3,25,000 डिब्बों को वापस बुलाया।
रेप्को होम - कंपनी ने आईएफसी से 272 करोड़ रुपये प्राप्त किये।
वैस्कॉन इंजीनियरिंग - सेबी ने लौढा इकाई से सौदे रद्द करने पर स्पष्टीकरण माँगा है।
रेमंड - बाजार नियामक सेबी ने रेमंड की कॉर्पोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ी पर एक जाँच शुरू की।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल 2017 में 39 लाख नये उपभोक्ता जोड़े। (शेयर मंथन, 15 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख