शेयर मंथन में खोजें

जीई शिपिंग (GE Shipping) को मिला नया जलयान

जीई शिपिंग (GE Shipping) को एक नया जलयान प्राप्त हुआ है।

कंपनी को 2008 में बने सेकंड हैंड मध्यम रेंज उत्पाद टैंकर 'जग पवित्र' की आपूर्ति कर दी गयी है, जिसे खरीदने के लिए इसने अप्रैल में करार किया था। 51,464 डीडब्ल्यूटी क्षमता वाले जग पवित्र के साथ ही कंपनी के पास मौजूद जलयानों की संख्या 46 हो गयी है।
इस खबर के बावजूद जीई शिपिंग के शेयर में गिरावट दिख रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर गुरुवार के 405.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 405.90 रुपये पर खुला। सुबह करीब पौने 11 बजे यह 4.80 रुपये या 1.18% की गिरावट के साथ 400.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख