शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) की बिक्री में 85% वृद्धि दर्ज

एनएमडीसी (NMDC) की मासिक बिक्री में 85% वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी ने अप्रैल 2017 में बिके 35.6 लाख टन कच्चे लोहे के मुकाबले मई में 65.9 लाख टन कच्चे लोहे की बिकवाली की। इसी अवधि में कंपनी के कच्चे लोहे का उत्पादन भी 29.8 लाख टन से 89% बढ़ कर 56.3 लाख टन हुआ।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर गुरुवार के 112.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 112.95 रुपये पर खुला। करीब 11.55 बजे यह 0.20 रुपये या 0.18% की मामूली बढ़त के साथ 112.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख