शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : लार्सन ऐंड टुब्रो, केनरा बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, अशोक लेलैंड और बजाज कॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें लार्सन ऐंड टुब्रो, केनरा बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, अशोक लेलैंड और बजाज कॉर्प शामिल हैं।

लार्सन ऐंड टुब्रो - एनएचपीसी से 287 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
अपोलो हॉस्पिटल्स - कंपनी को विकास की गति की जारी रहने की उम्मीद।
केनरा बैंक - बैंक केयर में 8.9% हिस्सेदारी 419 करोड़ रुपये में बेचेगा।
मैग्मा फिनकॉर्प - कंपनी ने मैग्मा एडवाइजरी के साथ विलय को मंजूरी दी।
कैप्टन पॉलीप्लास्ट - कंपनी कुरनूल जिले में नया विनिर्माण संयंत्र शुरू करेगी।
पिरामल एंटरप्राइजेज - कंपनी 600 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी करेगी।
स्पाइसजेट - स्पाइसजेट ने 50 बॉम्बेर्डियर क्यू 400 विमानों के लिए 1.7 अरब डॉलर का ऑर्डर दिया है।
अशोक लेलैंड - सहायक कंपनी ने आईपीओ योजना से इंकार किया।
बजाज कॉर्प - कंपनी 1000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
आयशर मोटर्स - रॉयल एनफील्ड ने 4 कस्टम बाइक कंपनियों के साथ समझौता किया। (शेयर मंथन, 21 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख