शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने लॉन्च की नयी सेवा

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी डिजिटल केयर सेवा को हिंदी के साथ 10 क्षेत्रीय भाषाओं में लॉन्च किया है।

इनमें पंजाबी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बांग्ला, उड़िया और आसामी शामिल हैं। कंपनी की *121# डिजिटल केयर सेवा प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, जिसके तहत उपभोक्ता अपने मोबाइल से इस टोल फ्री नंबर पर डायल करके बैलेंस, रिचार्ज वैधता जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बीएसई में शुक्रवार को भारती एयरटेल का शेयर 0.45 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 365.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 400.65 रुपये और निचला स्तर 283.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख