शेयर मंथन में खोजें

हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) ने किया जर्मन फर्म के साथ समझौता

हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) ने तमिलनाडु में अपना ग्रीनफील्ड संयंत्र स्थापित करने के लिए जर्मन कंपनी जीईए के साथ समझौता किया है।

चेन्नई स्थित डेयरी निर्माता कंपनी के लिए यह मैन्युफैक्चरिंग इकाई चौथी सबसे बड़ी होने की संभावना है, जिसमें स्किम्ड दूध की एकाग्रता के लिए जीईए एक आरओ प्लांट प्रदान करेगा। वर्तमान में तमिलनाडु में कोयम्बटूर के पास धारापुरम में एक स्वचालित ग्रीनफील्ड डेयरी परियोजना की स्थापना कर रही है। इस दौरान बीएसई में हैटसन एग्रो का शेयर बुधवार के 626.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह तेजी के साथ 649.00 रुपये पर खुला। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 15.25 रुपये या 2.43% की बढ़त के साथ 642.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख