शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) का मुनाफा

अप्रैल-जून 2016 के मुकाबले चालू वर्ष की समान तिमाही में बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के मुनाफे में बढ़त हुई है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 52.19 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.32% ज्यादा 54.97 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी आमदनी 212.67 करोड़ रुपये से 1.96% घट कर 208.49 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर 409.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 411.45 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे यह शेयर 4.45 रुपये या 1.09% की कमजोरी के साथ 405.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख