शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) की इकाई ने खरीदी अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) की एक सहायक कंपनी ने अमेरिका स्थित बायोफार्मास्युटिकल कंपनी क्रिस्टल बायोटेक की 15.9% हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने दुर्बल विकारों से पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए अग्रिम जीन थेरेपी करेन वाली क्रिस्टल बायोटेक के 2,03,135 शेयर अधिग्रहित किये। इस बीच बीएसई में सन फार्मास्युटिकल का शेयर 500.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 489.00 रुपये पर खुला और बाजार में गिरावट के कारण 475.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 11 बजे यह 14.00 रुपये या 2.80% की गिरावट के साथ 486.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख