शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने रखा 2 नये देशों में कदम

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग व विनिर्माण कंपनी बीएचईएल (BHEL) को दक्षिण अमेरिका के चिली और उत्तरी यूरोप में एस्टोनिया से पहली बार निर्यात ठेके प्राप्त हुए हैं।

सके साथ ही कंपनी की मौजूदगी 82 देशों में हो गयी है। बीएचईएल ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 23 देशों से कुल 10,000 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त कर लिये हैं। उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 134.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 133.50 रुपये पर खुला और बाजार में गिरावट के बीच 131.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11.40 बजे यह 1.65 रुपये या 1.22% की गिरावट के साथ 133.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख