शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) को हुआ 420.5 करोड़ रुपये का घाटा

जिंदल स्टील (Jindal Steel) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 420.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1,238.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालाँकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में प्राप्त हुए 5,124.7 करोड़ रुपये के राजस्व के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी का राजस्व 19.6% अधिक 6,126.6 करोड़ रुपये और एबिटा 33.2% बढ़ कर 1,352.7 करोड़ रुपये रहा। घाटा कम होने और राजस्व में वृद्धि के सहारे बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 139.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 141.00 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 1.30 रुपये या 0.93% की मजबूती के साथ 141.00 रुपये पर ही है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख