शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को मिला 100.46 करोड़ रुपये का ठेका

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को नगर निगम बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से 100.46 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका एएमआरयूटी मिशन के तहत जल आपूर्ति योजना भाग- II वितरण प्रणाली, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) को सुधारने के लिए मिला, जिसे 24 महीनों में पूरा किया जाना है। ठेका मिलने से कंपनी के शेयर में भी तेजी आयी है।
बीएसई में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर बुधवार के 509.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 511.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान यह 528.70 रुपये तक चढ़ा और करीब पौने 1 बजे 16.00 रुपये या 3.14% की बढ़त के साथ 525.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख