शेयर मंथन में खोजें

ऐप्टेक (Aptech) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज जोरदार तेजी के साथ वैश्विक शिक्षा और प्रशिक्षण कंपनी ऐप्टेक (Aptech) के शेयर ने अपने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ।

बीएसई में ऐप्टेक का शेयर बुधवार के 275.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 277.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान यह 306.00 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों की शिखर भी है। करीब पौने 2 बजे ऐप्टेक 28.24 रुपये या 10.24% की बढ़त के साथ 304.00 रुपये पर चल रहा है। सत्र के मध्य में एनएसई पर ऐप्टेक के शेयरों में एनके सिक्योरिटीज ने 5.84 करोड़ रुपये का थोक सौदा भी किया। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख