शेयर मंथन में खोजें

7.50% से अधिक उछला कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) का शेयर

प्रमुख टाइल उत्पादक कंपनी कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) के शेयर भाव में 7.50% से अधिक की बढ़त हुई है।

खबरों के अनुसार वैश्विक ब्रोकरेज गोल्डमैन सैक्स ने 850 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ कंपनी के शेयरों में खरीदारी के लिए कहा है, जिससे इसके शेयरों में भी खासी लेन-देन दिख रही है। करीब 12 बजे तक एनएसई में कंपनी के 12,67,490 शेयरों में लेन-देन हुई, जिनका मूल्य 87.91 करोड़ रुपये है।
बीएसई में कजारिया सेरामिक्स का शेयर बुधवार के 650.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 662.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान 710.00 रुपये तक चढ़ा और करीब 12.20 बजे 49.95 रुपये या 7.68% की बढ़त के साथ 700.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख