शेयर मंथन में खोजें

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) ने मिलाया अदाणी ग्रीन एनर्जी से हाथ

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) ने अदाणी ग्रीन एनर्जी के साथ करार किया है।

करार के तहत कंपनी गुजरात के कच्छ में अदाणी ग्रीन के लिए 100 मेगावाट विंड ऊर्जा परियोजना तैयार करेगी। आईनॉक्स विंड 6 से 9 महीनों की अवधि में 120 एम हब ऊंचाई और 113 रोटर व्यास के अपनी अग्रिम 2 मेगावाट वाले विंड टर्बाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) की आपूर्ति, स्थापित और शुरू करेगी। इसके बाद बीएसई में आईनॉक्स विंड का शेयर मंगलवार के 132.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 134.90 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 1.81% की मजबूती के साथ 135.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख