शेयर मंथन में खोजें

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) ने छुआ ऊपरी सर्किट

बुधवार के कारोबार में बाजार में तेजी के बीच जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) ने ऊपरी सर्किट छुआ है।

बीएसई में कंपनी का शेयर मंगलवार के 21.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 21.80 रुपये पर खुला और 23.40 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 1.90 रुपये या 8.94% की मजबूती के साथ 23.15 रुपये पर चल रहा है। खबरों के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की गयी बकायेदारों की दूसरी सूची में जयप्रकाश एसोसिएट्स का नाम भी हो सकता है। इसके बाद जयप्रकाश एसोसिएट्स ने अपने बकाया ऋण का भुगतान करने की योजना का ऐलान किया, जिसका सकारात्मक प्रभाव कंपनी के शेयर पर पड़ा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख