शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) ने आईसीआईसीआई बैंक से मिलाया हाथ

केंद्रीय विद्युत पारेषण उपयोगिता कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ 3,270 करोड़ रुपये के लिए ऋण समझौता किया है।

दरअसल पावर ग्रिड ने चालू वित्त वर्ष में संयुक्त उद्यमों और सहायक कंपनियों में निवेश सहित 25,000 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की योजना बनायी है। इसके लिए कंपनी ने बॉन्डों के जरिये 6,130 करोड़ रुपये जुटाने के साथ ही 72.5 करोड़ डॉलर के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक के साथ दो समझौते भी किये हैं।
इस बीच बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर शुक्रवार के 210.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 212.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद इसका रुख नीचे की ओर रहा है। अपराह्न 12.23 बजे पावर ग्रिड का शेयर 3.35 रुपये या 1.59% की कमजोरी के साथ 207.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख