शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) को मिली पर्यावरण संबंधी मंजूरी

ओएनजीसी (ONGC) को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को असम के शिवसागर जिले में स्थित अपनी 456 करोड़ रुपये की खोजी ड्रिलिंग परियोजना के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी प्राप्त हुई है। कंपनी इस जिले के पेट्रोलियम पट्टा क्षेत्रों में 10 कुएँ खोदेगी जिनमें रूद्रसागर, गेलेकी, लकवा, नाम्ति, मेकिपोर, सनतक और नाजिरा शामिल हैं। इनमें प्रत्येक कुएँ के लिए 1.5 से 2.5 हैक्टर जमीन की आवश्यक्ता होगी।
उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर शुक्रवार के 170.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 173.30 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद इसका रुख नीचे की ओर रहा है। अपराह्न करीब पौने 1 बजे ओएनजीसी का शेयर 0.65 रुपये या 0.38% की कमजोरी के साथ 171.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख