शेयर मंथन में खोजें

16% बढ़ी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कुल बिक्री

सितंबर 2016 के मुकाबले 2017 की समान अवधि में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कुल बिक्री 16% बढ़ी।

पिछले साल इस अवधि में बेचे गये 46,130 वाहनों के मुकाबले कंपनी ने इस बार 53,663 वाहन बेचे। महिंद्रा की घरेलू बिक्री 42,545 इकाई से 19% अधिक 50,456 इकाई रही, जबकि कुल निर्यात 3,585 इकाई से 11% घट कर 3,207 इकाई रह गया।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर सोमवार के 1,253.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,256.05 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,291.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। अपराह्न करीब सवा 2 बजे महिंद्रा के शेयर में 22.25 रुपये या 1.77% की मजबूती के साथ 1,276.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख