शेयर मंथन में खोजें

बेहतर बिक्री नतीजों के बावजूद अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर कमजोर

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की सितंबर बिक्री में 28% वृद्धि दर्ज की गयी है।

चेन्नई स्थित कंपनी ने सितंबर 2016 में 12,052 वाहनों के मुकाबले 2017 के समान महीने में 15,370 वाहन बेचे। इनमें हल्के वाणिज्यिक वाहनों की 3,094 इकाइयों के मुकाबले 15% अधिक 3,566 इकाइयाँ और मध्य तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों की 8,958 इकाइयों के मुकाबले 32% 11,804 इकाइयाँ रहीं।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर सोमवार के 123.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 125.35 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 121.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अपराह्न करीब 2.35 बजे अशोक लेलैंड के शेयर में 0.80 रुपये या 0.65% की गिरावट के साथ 122.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख