शेयर मंथन में खोजें

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की बिक्री में गिरावट दर्ज

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की सितंबर बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी की कुल बिक्री सितंबर 2016 में 977 इकाई से 4.6% घट कर 2017 के समान महीने में 932 इकाई रह गयी। वहीं तिमाही बिक्री देखें तो एसएमएल इसुजु की जुलाई-सितंबर की कुल बिक्री 3,427 इकाई से 34% गिर कर 2,261 इकाई रही।
दूसरी ओर बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर सोमवार के 887.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 900.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 927.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अपराह्न करीब 3.20 बजे एसएमएल इसुजु के शेयर में 35.80 रुपये या 4.04% की मजबूती के साथ 923.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख