शेयर मंथन में खोजें

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) ने शुरू किया नयी इकाई में उत्पादन

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) ने पंजाब में स्थित अपनी नयी एमडीएफ (मध्यम घनत्व फाइबर) इकाई में वाणिज्यिक उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है।

318 करोड़ रुपये की लागत से तैयार वार्षिक 1,98,000 सीबीएम क्षमता वाली इस इकाई से सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स उच्च मार्जिन एमडीएफ सेगमेंट में दाखिल हो रही है।
दूसरी ओर बीएसई में सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स का शेयर सोमवार के 248.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 251.60 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान यह शेयर 252.50 रुपये और 247.50 रुपये के बीच में कारोबार करता रहा और अंत में 2.35 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 250.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख