शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने सहायक कंपनी की पूरी हिस्सेदारी खरीदी

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने अपनी सहायक कंपनी एलऐंडटी कैसिडियन की शेष 26% हिस्सेदारी अधिग्रहित कर ली है।

कंपनी ने इसके 13,000 शेयर एयरबस डीएस से 87,000 रुपये में खरीद लिये। लार्सन ऐंड टुब्रो के पास अब एलऐंडटी कैसिडियन की पूरी 100% हिस्सेदारी हो गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर सोमवार के 1,141.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,150.20 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान यह शेयर 1,156.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 6.85 रुपये या 0.60% की कमजोरी के साथ 1,134.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख