शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) के मुनाफे और राजस्व में हुई वृद्धि

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सीएंट (Cyient) के मुनाफे और राजस्व में बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले इस बार कंपनी का राजस्व 913.6 करोड़ रुपये से 5.7% बढ़ कर 965.4 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 97.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.6% की वृद्धि के साथ 111.4 करोड़ रुपये रहा। उधर बीएसई में सीएंट का शेयर 522.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 530.00 रुपये पर खुला और 537.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे यह 10.60 रुपये या 2.03% की तेजी के साथ 533.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख