शेयर मंथन में खोजें

त्रिभुवनदास भीमजी (Tribhovandas Bhimji) ने किया नये स्टोर का शुभारंभ

त्रिभुवनदास भीमजी (Tribhovandas Bhimji) ने भोपाल, मध्य प्रदेश में एक नया स्टोर खोला है।

भारतीय जौहरी और आभूषण खुदरा श्रृंखला त्रिभुवनदास भीमजी का यह पाँचवाँ फ्रेंचाइजी और कुल 36वाँ स्टोर है, जो 1,850 वर्ग फीट में फैला है। इसके साथ ही 11 राज्यों के 27 शहरों में कंपनी के रिटेल स्टोरों का कुल क्षेत्र 1,12,339 वर्ग फीट हो गया है।
उधर बीएसई में त्रिभुवनदास भीमजी का शेयर 127.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 128.00 रुपये पर खुला और 134.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.50 बजे यह 4.75 रुपये या 3.74% की तेजी के साथ 131.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख