शेयर मंथन में खोजें

इसलिए चढ़ा नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) का शेयर

नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) के शेयर में 2.50% से अधिक बढ़त है।

कंपनी के शेयर में तेजी इसे राजस्थान के बर्ली गांव में किफायती आवासों के निर्माण के लिए राजस्थान सरकार के जोधपुर विकास प्राधिकरण से 1,07.28 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के कारण आयी है। बीएसई में नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 18.50 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 19.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 2 बजे यह 0.50 रुपये या 2.70% की मजबूती के साथ 19.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख