शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) बढ़ायेगी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) अपनी सहायक कंपनी रैनबैक्सी मलेशिया में हिस्सेदारी बढ़ायेगी।

सन फार्मा की एक अन्य सहायक कंपनी इसके 6,66,985 इक्विटी शेयरों को करीब 1,02,57,631 रुपये में खरीदने को तैयार हो गयी है, जो इसकी 8.3% हिस्सेदारी के बराबर हैं। सौदे के बाद सन फार्मा की (सहायक कंपनी सहित) रैनबैक्सी मलेशिया में कुल हिस्सेदारी 79.5% हो जायेगी।
बीएसई में सन फार्मास्युटिकल का शेयर 539.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 541.00 रुपये पर खुला और 533.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 2.30 बजे सन फार्मा के शेयर में 0.60 रुपये या 0.11% की मामूली गिरावट के साथ 538.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख