शेयर मंथन में खोजें

किर्लोस्कर ऑयल (Kirloskar Oil) की आमदनी और मुनाफा घटा

पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में किर्लोस्कर ऑयल (Kirloskar Oil) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 42.58 करोड़ रुपये से 29.80% घट कर 29.89 करोड़ रुपये और आमदनी 733.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.65% की गिरावट के साथ 662.30 करोड़ रुपये रह गयी। कमजोर वित्तीय नतीजों के बावजूद इसके शेयर में गिरावट नहीं आयी है।
उधर बीएसई में किर्लोस्कर ऑयल का शेयर 360.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 371.65 रुपये पर खुला और 392.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 12.05 रुपये या 3.35% की मजबूती के साथ 372.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख