शेयर मंथन में खोजें

परिणामों की घोषणा से उछला कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का शेयर

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही में हुए 124 करोड़ रुपये से 24.6% घट कर 93.4 करोड़ रुपये रह गया, मगर इसकी कुल आमदनी 1,496.07 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.65% बढ़त के साथ 1,565.75 करोड़ रुपये रही। साथ ही बैंक की शुद्ध ब्याज आय 10.9% बढ़त के साथ 440 करोड़ रुपये रही। दूसरी ओर बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 153.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 154.00 रुपये पर खुला और 165.35 रुपये के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कर्नाटक बैंक का शेयर 9.90 रुपये या 6.47% की बढ़ोतरी के साथ 163.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख