शेयर मंथन में खोजें

इसलिए चढ़ा आईनॉक्स लीजर (Inox Leisure) का शेयर

तमिलनाडु सरकार के मनोरंजन कर घटाने के फैसले का आईनॉक्स लीजर (Inox Leisure) के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला।

राज्य सरकार ने तमिलनाडु में मनोरंजन कर 19% से घटा कर 8% कर दिया, जिसके बाद आयी मजबूती से आईनॉक्स लीजर ने एक महीने का उच्च स्तर छुआ। बीएसई में आईनॉक्स लीजर का शेयर 234.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 231.05 रुपये पर खुला और 247.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.90 रुपये या 3.80% की मजबूती के साथ 243.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख