शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने समाप्त किया साझा उद्यम

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने डीएक्ससी टेक्नोलॉजीज के साथ साझा उद्यम करार समाप्त करके नयी आईपी साझेदारी की है।

एचसीएल टेक ने डीएक्ससी के साथ जुलाई 2015 में हाथ मिला कर सेलेरिटीफिनटेक (सीएफटी) और सेलेरिटीफिनटेक सर्विसेज (सीएफटीएस) नामक 2 साझा उद्यम कंपनियाँ स्थापित की थीं। इनमें से सीएफटी में एचसीएल की 51% और सीएफटीएस में 49% हिस्सेदारी थी। उधर बीएसई में शुक्रवार को एचसीएल टेक का शेयर 10.55 रुपये या 1.16% की वृद्धि के साथ 923.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 928.00 रुपये और निचला स्तर 731.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख