शेयर मंथन में खोजें

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) की इकाई पर आरबीआई ने लगाया जुर्माना

आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) की इकाई रेलिगेयर फिनवेस्ट पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) इकाई रेलिगेयर फिनवेस्ट पर केंद्रीय बैंक ने यह जुर्माना समय-समय पर जारी लेन-देन से संबंधित दिशानिर्देशों / आदेशों का अनुपालन करने में विफल रहने के कारण लगाया है। आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 45एन के तहत केंद्रीय बैंक द्वारा सितंबर-अक्टूबर 2015 के दौरान की गयी जाँच में इसकी पुष्टि हुई।
उधर बीएसई में शुक्रवार को रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का शेयर 0.80 रुपये या 1.56% की वृद्धि के साथ 51.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 287.00 रुपये और निचला स्तर 34.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख