शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से उछला हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) का शेयर

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) ने आज 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 114.34 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वर्ष की समान अवधि में हेक्सावेयर ने 24.40% अधिक 142.25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। इसी दौरान हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की शुद्ध आमदनी 904.14 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.83% बढ़ोतरी के साथ 993.07 करोड़ रुपये रही। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर हेक्सावेयर का एबिटा 8.1% बढ़त के साथ 173 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.16% बढ़ोतरी के साथ 17.4% रहा। इसी कारण बीएसई में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर 280.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती 288.00 रुपये पर खुला और 320.80 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद 12.40 बजे कंपनी का शेयर 35.85 रुपये या 12.80% की मजबूती के साथ 316.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख