शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला नया निर्यात ठेका

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को 634 करोड़ रुपये का एक और निर्यात ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका यूएई के एक अच्छी तरह स्थापित और प्रतिष्ठित वैश्विक सफेद लेबल आयातक से मिला, जिसे फरवरी 2018 तक पूरा किया जाना है। राजेश एक्सपोर्ट्स इस ठेके की आपूर्ति अपने बेंगलुरु स्थित संयंत्र से करेगी, जो विश्व में सबसे बड़ा सोना उत्पादक संयंत्र है।
दूसरी तरफ बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 772.00 रुपये पर खुला और 788 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.55 बजे कंपनी का शेयर 3.85 रुपये या 0.50% की मजबूती के साथ 775.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख