शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

यस बैंक (Yes Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में संशोधन किया है।

खबरों के अनुसार बैंक ने 6 महीनों तथा 1 साल के लिए एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है, जबकि 3 महीने की अवधि के लिए यह दर 5 आधार अंक घटा कर 8.25% कर दी है। उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 317.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 320.00 रुपये पर खुला और 323.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 2.65 रुपये या 0.83% की मजबूती के साथ 320.60 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख