शेयर मंथन में खोजें

कोल्टे-पाटिल (Kolte-Patil) कर रही है वैश्विक निवेशकों से वार्ता

खबरों के अनुसार पुणे में स्थित रियल्टी कंपनी कोल्टे-पाटिल (Kolte-Patil) वैश्विक निजी इक्विटी निवेशकों के साथ वार्ता कर रही है।

अपनी आगामी परियोजनाओं को वित्त मुहैया करने के लिए कंपनी की वैश्विक निवेशकों के साथ मिल कर 500 करोड़ रुपये मूल्य का एक रियल एस्टेट निवेश प्लेटफॉर्म बनाने की योजना है। इससे इतर कोल्टे-पाटिल अपनी मौजूदा परियोजनाओं को 150-200 करोड़ रुपये की फंडिंग के लिए दूसरी निजी इक्विटी कंपनियों के साथ भी बातचीत के दौर में है।
उधर बीएसई में कोल्टे-पाटिल का शेयर 254.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 255.00 रुपये पर खुला और 253.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 1.60 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 253.05 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख