शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) के शुद्ध मुनाफे में 47% इजाफा

सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वेदांत (Vedanta) के शुद्ध लाभ में 47% बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले साल की समान अवधि में 1,424 करोड़ रुपये के मुकाबले वेदांत का शुद्ध लाभ इस बार 2,091 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 1,586.1 करोड़ रुपये की तुलना में 36.1% बढ़ोतरी के साथ 2,159 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी की आमदनी तथा लाभ में बढ़ोतरी जिंक और कॉपर के अधिक उत्पादन तथा कमोडिटी की बेहतर कीमत से हुई है। इससे साल दर साल आधार पर ही वेदांत का एबिटा भी 51% बढ़त के साथ 5,669 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.59% इजाफे के साथ 26.3% रहा। उधर बीएसई में सुबह वेदांत का शेयर 343.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 345.00 रुपये और अंत तक लगभग पूरे कारोबार में लाल निशान में ही रहा। 338.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद आखिर में वेदांत का शेयर 2.95 रुपये या 0.86% की कमजोरी के साथ 340.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। आज बाजार बंद होने के बाद नतीजों की घोषणा से कल कंपनी के शेयर पर असर दिख सकता है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख