शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : पंजाब नेशनल बैंक, डॉ रेड्डीज, वेदांत, टाटा पावर और डॉ रेड्डीज

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें वेदांत, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड और अपोलो टायर्स शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - पंजाब नेशनल बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा पावर, टाइटन कंपनी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बीएसई लिमिटेड, गोदरेज प्रॉपर्टीज, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, गोदरेज एग्रोवेट, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, भारत गियर्स और ट्राइडेंट।

ग्लेनमार्क फार्मा - कंपनी का जुलाई-सितंबर तिमाही शुद्ध लाभ 223.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 214.1 करोड़ रुपये रहा।
पंजाब नेशनल बैंक - पंजाब नेशनल बैंक ने पीएनबी हाउसिंग में हिस्सेदारी बेचने के लिए प्रबंधन निर्धारित किया।
एचसीसी - एचसीसी का तिमाही शुद्ध लाभ 50% घट कर 11.6 करोड़ रुपये रह गया।
डॉ रेड्डीज - डॉ रेड्डीज ने कनाडाई बाजार में इंजेक्शन के लिए जेनेरिक एजैसिटाइडिन उतारी।
पावर ग्रिड - पावर ग्रिड के शुद्ध लाभ में 14.4% और आमदनी में 16% बढ़त दर्ज की गयी।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज - कंपनी अगले 3 सालों में ऑफिस रियल्टी के लिए 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बर्जर पेंट्स - बर्जर पेंट्स का तिमाही शुद्ध लाभ 19.8% घट कर 111.3 करोड़ रुपये रह गया।
वीएसटी टिलर्स - कंपनी के ट्रेक्टरों की अक्टूबर बिक्री में 14.4% इजाफा हुआ।
वेदांत - वेदांत का जुलाई-सितंबर तिमाही शुद्ध लाभ 20% गिरावट के साथ 2,986 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख