शेयर मंथन में खोजें

हैथवे केबल (Hathway Cable) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

बेहतर तिमाही नतीजों से हैथवे केबल (Hathway Cable) का शेयर 19.91% की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में हैथवे केबल को 14.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसे 40.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 324.61 करोड़ रुपये से 57.77% घट कर 137.08 करोड़ रुपये रही। बीएसई में हैथवे केबल का शेयर 31.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 38.20 रुपये पर खुला और 38.25 रुपये के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया। करीब 11.50 बजे यह 6.35 रुपये की मजबूती के साथ 38.25 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख