शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने छुआ 10 सालों का उच्चतम स्तर

भारत की सबसे दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने आज 10 साल से अधिक अवधि का उच्चतम स्तर छुआ।

भारती एयरटेल के शेयर में मजबूती इसकी दो प्रमोटरों कंपनियों के बीच कंपनी के ही शेयरों में हुई ब्लाक डील से आयी। भारती टेलीकॉम और इंडियन कॉन्टिनेंट के बीच एयरटेल के कुल 18.47 करोड़ शेयरों में 543 रुपये प्रति के भाव पर लेन-देन हुई। हालाँकि निवेशकों के यह जानने पर कि सौदा दोनों प्रमोटर कंपनियों में हुआ है, एयरटेल में थोड़ी गिरावट भी आयी। बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 543.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 540.00 रुपये पर खुला और सवा 11 बजे के आस-पास 565.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 12.05 बजे यह 5.35 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 548.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख