शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) ने बेहतर तिमाही नतीजों से 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

साल दर साल आधार पर कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजे शानदार रहे। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 80 लाख रुपये के मुकाबले इस बार कंपनी को 27.38 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 139.4 करोड़ रुपये से 18% अधिक 164.2 करोड़ रुपये रही। इसके बाद बीएसई में एस्ट्राजेनेका फार्मा का शेयर 1,095.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,175.00 रुपये पर खुला और 1,278.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 12 बजे यह 128.20 रुपये या 11.70% की जबरदस्त तेजी के साथ 1,224.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख