शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) का शेयर गिरा

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 40.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 34.85 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस अवधि में वेलस्पन कॉर्प की शुद्ध आमदनी 1,251.39 करोड़ रुपये की तुलना में 63.27% इजाफे के साथ 2,043.21 करोड़ रुपये रही। मगर तिमाही दर तिमाही आधार पर इसके लाभ में गिरावट आयी है और इसी कारण कंपनी का शेयर कमजोर हुआ है।
बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 153.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 155.00 रुपये पर खुला। शुरुआती घंटे में इसमें तीखी गिरावट आयी और उसके बाद यह लाल निशान में एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। करीब 12.40 बजे यह 4.05 रुपये या 2.63% की कमजोरी के साथ 149.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख