शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने शुरू किया औद्योगिक क्लस्टर्स ब्रांड

महिंद्रा ग्रुप की रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट इकाई महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने 'ऑरिजिंस' नाम से औद्योगिक क्लस्टर्स ब्रांड की शुरुआत की है।

यह ब्रांड अखिल भारतीय है, जिसका लक्ष्य भारत को उत्पादन और निवेश में एक वैश्विक प्रतियोगी गंतव्य बनने में सहायता करने हेतू दीर्घकालिक औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए अर्थव्यवस्था की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है। इसकी पहली परियोजना उत्तरी चेन्नई में 264 एकड़ में होगी, जिसका विकास महिंद्रा वर्ल्ड सिटी और जापान की सुमितोमो कॉर्पोरेशन एक संयुक्त उद्यम में करेंगी। दूसरी 268 एकड़ की परियोजना अहदाबाद के नजदीक स्थित है, जिसका डेवलपमेंट इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन के साथ मिल कर किया जायेगा। उधर बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 444.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 448.90 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे यह 2.00 रुपये या 0.45% की बढ़त के साथ 446.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख