शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी बिकवाली की खबर के बीच भारती एयरटेल (Bharti Airtel) कमजोर

खाड़ी देश कतर की थ्री पिलर्स भारती की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में अपनी 5% हिस्सेदारी बेचेगी।

लाल निशान में शुरुआत के बाद इस खबर से भारती एयरटेल में और गिरावट आयी है। कतर फाउंडेशन की सहबद्ध थ्री पिलर्स अपनी हिस्सेदारी करीब 9,500 करोड़ रुपये में बेचेगी। कंपनी इसके लिए भारती एयरटेल के 19.99 करोड़ शेयरों को 473-490 रुपये के प्राइस बैंड में बेचेगी, जो एयरटेल के मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 4.7-8% कम है। माना जा रहा है कि यह कतर की ओर से हाल ही विदेशी कंपनियों में हिस्सेदारी बिकवाली की ही एक कड़ी है। इससे पहले जून में सऊदी अरब, मिस्र, यूएई और बहरैन ने कतर से सारे संबंध तोड़ लिये थे, जिसके बाद से कतर की अर्थव्यवस्था को झटका लगा है। उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 514.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 496.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे यह 24.05 रुपये या 4.68% की बढ़त के साथ 490.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख