शेयर मंथन में खोजें

सीईएससी (CESC) के मुनाफे तथा आमदनी में बढ़ोतरी

कोलकाता में स्थित बिजली उत्पादक कंपनी सीईएससी (CESC) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 242 करोड़ रुपये के मुकाबले सीईएससी ने 2.1% अधिक 247 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही इसकी कुल आमदनी 2,016 करोड़ रुपये से 3.6% बढ़त के साथ 2,088 करोड़ रुपये रही। हालाँकि सीईएससी का एबिटा 14.6% घट कर 505 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 5.13% गिरावट के साथ 24.2% रह गया। उधर बीएसई में सीईएससी का शेयर 983.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 984.40 रुपये पर खुला। करीब 12.50 बजे यह 14.00 रुपये या 1.42% की मजबूती के साथ 997.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख