शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने पेश किये ब्रांडेड ऑयल

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों के लिए ब्रांडेड ऑयल पेश किये हैं।

ऑन तथा ऑफ रोड ऐप्लिकेशन सेगमेंट के लिए कंपनी की उत्पादन श्रेणी में इंजन ऑयल, गियर ऑयल और रियर ऐक्सल ऑयल शामिल हैं। चार वेरिएंट में उपलब्ध ये बेहतरीन ऑयल विशेष तौर से न्यू जनरेशन इंजनों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए पेश किये गये हैं।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स 436.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 438.70 रुपये पर खुला और 439.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 430.30 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.40 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 431.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख