शेयर मंथन में खोजें

गुजरात नर्मदा (Gujarat Narmada) ने बढ़ाये टूलीन डी-आइसोसाइनेट के दाम

गुजरात नर्मदा (Gujarat Narmada) मे अपने प्रमुख उत्पादों में से एक टूलीन डी-आइसोसाइनेट (टीडीआई) कीमतों में 8% (26 रुपये प्रति किलो) की वृदधि की है।

इससे कंपनी के शेयर में शानदार तेजी दर्ज की गयी। वित्त वर्ष 2016-17 में गुजरात नर्मदा को अपनी कुल आय का 18.6% हिस्सा टीडीआई से ही प्राप्त हुआ था। बता दें कि गुजरात नर्मदा मध्य पूर्व और अफ्रीका में टीडीआई की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनियों में से एक है।
उधर बीएसई में गुजरात नर्मदा 482.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 482.05 रुपये पर खुला और 546.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 57.95 रुपये या 12.01% की मजबूती के साथ 540.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख