शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : मैक्स वेंचर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ऐक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और पीवीआर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें मैक्स वेंचर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ऐक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और पीवीआर शामिल हैं।

मैक्स वेंचर्स - मैक्स वेंचर्स के निदेशक समूह ने 450 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
कोटक महिंद्रा बैंक - बैंक ने एमसीएक्स में हिस्सेदारी घटाने के लिए वार्ता शुरू की।
फेडरल बैंक - फेडरल बैंक का तिमाही मुनाफा 206 करोड़ रुपये से बढ़ कर 260 करोड़ रुपये रहा।
ऐक्सिस बैंक - बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले 74,150 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
टेक महिंद्रा - टेक महिंद्रा ने इजराइली कंपनी कॉन्टैक्स्टस्पेस सॉल्युशंस के साथ साझेदारी की।
बिनानी सीमेंट - अरबपति राकेश झुनझुनवाला और डी-मार्ट के प्रमोटर राधाकृष्ण दमणी ने बिनानी सीमेंट के लिए बोली लगाने के लिए हाथ मिलाया।
आईएमपी पावर्स - स्मार्ट हाइड्रो पावर जीएमबीएच लिमिटेड के साथ 20 साल के लिए लाइसेंस समझौते में प्रवेश किया।
टीसीएस - टाटा कंसल्टेंसी ने ब्रिटेन की रिटेलर कंपनी मार्क्स ऐंड स्पेंसर के साथ तकनीकी साझेदारी की है।
ब्लू स्टार - कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 14,500 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट - कोलंबो में 'मेनलैंड चायना' फ्रेंचाइजी रेस्तरां खोला।
बीएसई - 15 लाख शेयरों की वापस खरीद का निर्णय लिया।
पीवीआर - जीएसटी में मनोरंजन कर के मुद्दे पर पीवीआर ने अदालत का रुख किया।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 3000 करोड़ रुपये की क्यूआईपी योजना स्थगित की। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख