शेयर मंथन में खोजें

फेडरल बैंक (Federal Bank) के मुनाफे में 26.4% का इजाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक (Federal Bank) के मुनाफे में 26.4% बढ़त आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 206 करोड़ रुपये से बढ़ कर 260 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 20% अधिक 950 करोड़ रुपये और एनपीए 25 आधार अंक घट कर 2.5% रह गये। उधर बीएसई में फेडरल बैंक 113.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 112.40 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 9 बजे यह 4.80 रुपये या 4.24% की कमजोरी के साथ 108.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख